


देहरादून। राज्य में कोरोना के 85 नए मरीज मिलने से मरीजों का आंकड़ा 1043 पहुंच गया। मंगलवार को सबसे अधिक 37 मरीज देहरादून जिले में मिले। जबकि नैनीताल में 22, टिहरी जिले में भी कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। 30 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किए गए हैं। मंगलवार को लैब से कुल 978 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें से 85 पॉजिटिव जबकि 893 नेगेटिव पाए गए हैं।
Sign in to your account

