UTTARAKHAND

उत्तराखंड में अगले वित्त वर्ष से बिजली हो सकती है महंगी

 देवभूमि मीडिया ब्यूरो — उत्तराखंड में अगले वित्त वर्ष से बिजली फिर महंगी हो सकती है। मंगलवार को यूपीसीएल बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। इस आधार पर ही यूपीसीएल 15 दिसंबर तक नियामक आयोग में याचिका दायर करेगा।

सोमवार को यूपीसीएल में ऑडिट कमेटी की बैठक हुई, जिसमें यूपीसीएल के भावी खर्चों और कमाई पर विस्तार से चर्चा हुई। तय किया गया कि यूपीसीएल ने जो टैरिफ प्रस्तावित किया है, वह कहीं न कहीं आने वाले वर्षों में निगम को घाटे से उबारने में मदद करेगा।

अब मंगलवार को यूपीसीएल मुख्यालय में बोर्ड बैठक होगी, जिसमें दरों में बढ़ोतरी के इस टैरिफ प्रस्ताव को रखा जाएगा। बोर्ड की अंतिम मुहर लगने के बाद ही यूपीसीएल इसे लेकर नियामक आयोग जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »