UTTARAKHAND

दो फॉरेस्ट गार्ड ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

दो फॉरेस्ट गार्ड ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

चम्पावत। सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के दो फॉरेस्ट गार्ड को ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड दीपक जोशी और भुवन चन्द्र भट्ट को मस्टा वन बैरियर, ग्राम चौकी (जनपद चम्पावत) से पकड़ा गया।

टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। आरोपियों से रिश्वत की राशि बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

 

सतर्कता अधिष्ठान ने बताया कि यह कदम भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उठाया गया है। दोषियों पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »