UTTARAKHAND

आज देश के लिए ईमानदारी से जीने की जरुरत है, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की जरुरत है : त्रिवेंद्र

आज देश के लिए ईमानदारी से जीने की जरुरत है, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की जरुरत है : त्रिवेंद्र

ऋषिकेश : भाजपा संगठन की ओर से ऋषिकेश विधानसभा स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र सिंह राणा, मेयर अनिता ममगाई ने किया। इस मौके पर भारत माता की जय सहित देश समर्पित नारे भी लगाए गये। जबकि देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान पुरुषों को नमन भी किया गया। इस दौरान यात्रा मार्ग में विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा हुई।

मंगलवार को नगर निगम ऋषिकेश परिसर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। विभिन्न मार्गो से होते हुए तिरंगा यात्रा त्रिवेणी घाट पर सम्पन्न हुई।हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए ईमानदारी से जीने की जरुरत है, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की जरुरत है|

इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र ने सभी क्षेत्रवासियों से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती प्रतीक कालिया, जयंत शर्मा, सुन्दरी कंडवाल, संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, संजय शास्त्री, सरोज डिमरी, शिव कुमार गौतम, दीपक बिष्ट, जितेंद्र अग्रवाल, ऊषा जोशी, दिनेश बिष्ट, मोनिका गर्ग, कपिल गुप्ता, देवदत्त शर्मा, प्रदीप कोहली, अखिलेश मित्तल, नंद किशोर जाटव, गणेश रावत, नीलम चमोली, माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, पुनिता भंडारी, तनु तेवतिया, ज्योति सजवाण, रीना शर्मा, विरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोंगा, राजू नरसिम्हा, नितिन सकसेना, पवन शर्मा, अनिता तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »