DEHRADUNUTTARAKHAND

केदारनाथ उपचुनाव में 130 बूथों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर, पहली बार 75% पोलिंग बूथ की होगी वेबकास्टिंग

केदारनाथ उपचुनाव में 130 बूथों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर, पहली बार 75% पोलिंग बूथ की होगी वेबकास्टिंग

देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की 130 बूथों पर सीधी नजर रहेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर 75 प्रतिशत मतदान केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया निर्भीक, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए केदारनाथ उपचुनाव में 75 फीसदी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरा से वेबकास्टिंग के जरिए लगातार मतदान के केंद्र की निगरानी जिला एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सहित इलेक्शन कमीशन से होती रहेगी।

अब तक के चुनावों में विधानसभा के मतदान केंद्रों के सापेक्ष 50 फीसदी केंद्रों पर ही सीसीटीवी कैमरा लगाए जाते थे। लेकिन यह पहली बार है जब किसी विधानसभा के 75 फीसदी बूथों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं।

मंगलवार शाम तक 173 के सापेक्ष 130 केंद्रों में सीसीटीवी लगने के बाद क्रॉस चेक भी कर लिए गए हैं। वहीं निर्वाचन प्रक्रिया में इस्तेमाल हो रही 205 गाड़ियों में जीपीएस भी इंस्टॉल किया गया है ताकि गाड़ियों गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा सके। मुख्य निर्वाचन कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में वेबकास्टिंग एवं जीपीएस की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संबधित नोडल अधिकारी इसकी पूरी निगरानी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »