DelhiUTTARAKHAND

1 फरवरी से बदलने जा रहे ये बड़े नियम: बैंकिंग, फास्टैग और टैक्स का आपकी जेब पर सीधा असर, पढ़िए…

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करेंगी। आम से लेकर खास लोगों पर इस बजट का असर देखने को मिलेगा। हालाकि, बजट से पहले आज (1 फरवरी 2026) में कई बड़े नियम बदलने वाले हैं। बैंकिंग और फास्टैग समेत कई सेक्टर्स में बड़े बदलाव हो रहे हैं।

बैंकिंग सेक्टर में होने वाले बड़े बदलाव

SBI, HDFC, PNB और ICICI सहित कई बैंक चार्ज बदलेंगे।

IMPS ट्रांजेक्शन, रिवार्ड पॉइंट्स और KYC अपडेट में भी बदलाव होंगे।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 25,000 से 1 लाख तक के IMPS लेनदेन पर जीएसटी समेत 2 रुपये का शुल्क लगेगा। वहीं, 1 लाख से 2 लाख तक पर 6 रुपये और जीएसटी लगाया जाएगा। इसके अलावा 2 लाख से 5 लाख रुपये तक के IMPS लेनदेन पर जीएसटी समेत 10 रुपये का शुल्क लगाया जाएगा।

HDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स के मानदंडों में बदलाव करने का फैसला किया है। 1 फरवरी 2026 से इंफिनिया क्रेडिट कार्ड पर नए नियम लागू होंगे, जिसके बाद इसे महीने में सिर्फ 5 बार की रिडीम किया जा सकेगा।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने सभी ग्राहकों को निर्देश दिया है कि 2 फरवरी तक RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार KYC अपडेट करना अनिवार्य है।

टैक्स में भी बदलाव संभव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद टैक्स समेत ईंधन के दाम और आर्थिक क्षेत्र में बड़े बदलाव हो सकते हैं। तंबाकू से लेकर सिगरेट, पान मसाला पर टैक्स बढ़ने से ये चीजें महंगी हो सकती हैं। इन चीजों पर 40-50 प्रतिशत तक टैक्स लगने की संभावना है।

फास्टैग यूजर्स को मिलेगी राहत

आज से नई कार खरीदने वालों को फास्टैग के KYV प्रोसेस (नौ योर व्हीकल) से छुटकारा मिल सकता है। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। वहीं, पहले से फास्टैग लगाने वाले यूजर्स को बार-बार KYV करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ईंधन के दाम

बजट का प्रभाव फ्यूल के दामों पर भी पड़ सकता है। इससे LPG, CNG, PNG समेत एविएशन फ्यूल की कीमतों में बड़ा बदलाव आ सकता है, जिसका असर आम नागरिकों की जेब से लेकर हवाई किरायों पर पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »