UTTARAKHAND

बड़ी ख़बर : लालकुआं में वरिष्ठ व्यवसाई की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र घोड़ानाला क्षेत्र में अपनी छत में कार्य कर रहे समाजसेवी एवं व्यवसायी की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से दर्दनाक मौत हो गई, अचानक हुई व्यवसायी की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां घोड़ानाला क्षेत्र में निवास करने वाले हयात सिंह कठायत उम्र 51 वर्ष अपने घर की छत में दो मंजिला मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक उनके घर के पास से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन के वह संपर्क में आ गए, और छिटक कर छत से नीचे जमीन में आ गिरे, जिन्हें आनन- फानन में उनका बेटा युवा व्यवसायी सुनील व अन्य आसपास के लोग डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, अचानक हुई हयात सिंह की मौत से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

देर शाम तक हयात सिंह का पोस्टमार्टम किया गया, उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया, उनका छोटा बेटा गुजरात में किसी निजी कंपनी में कार्यकर्ता है, जो कि वहां से उत्तराखंड को रवाना हो गया है, सोमवार की प्रातः चित्रशिला घाट में हयात सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा, उक्त घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »