POLITICS

गैरसैंण में भूमि की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक हटाये जाने पर कांग्रेस हुई गर्म, फूंका सरकार का पुतला

उत्तराखण्ड विरोधी नीति के लिए सरकार का किया पुतला दहन

राज्य आन्दोलन की भावना की अनदेखी करने का आरोप

राजधानी के मामले में भाजपा सरकार की मंशा पर उठाये सवाल

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

देहरादून । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी ने राज्य की प्रस्तावित राजधानी गैरसैण में भूमि की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक हटाये जाने एवं तथा राज्य सरकार के फैसले का विरोध कर रहे आन्दोलनकारियों की गिरफ़्तारी का विरोध करते हुए भाजपा सरकार की उत्तराखण्ड विरोधी नीति के लिए सरकार का पुतला दहन किया। इसी कार्यक्रम के तहत देहरादून में कांग्रेसियों ने महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार का पुतला दहन किया। 

कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन की भावना की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा राज्य की प्रस्तावित राजधानी गैरसैण में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा जमीनों की खरीद फरोख्त पर लगाई गई रोक हटाया जाना उत्तराखण्ड राज्य के प्रति भाजपा की नीयत और नीतियों को दर्शाता है।

कांग्रेस  ने भाजपा सरकार के इस फैसले को राज्य निर्माण आन्दोलन की भावना के विपरीत बताते हुए गैरसैण राजधानी के मामले में भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाये हैं। कांग्रेसजनों ने कहा कि भाजपा सरकार के इस निर्णय से न केवल राज्य निर्माण की भावनायें आहत हुई हैं अपितु राज्य निर्माण आन्दोलन के शहीदों और आन्दोलनकारियों का भी अपमान हुआ है।

गैरसैण राज्य निर्माण आन्दोलन की आत्मा कही जाती है जिसका सम्मान करते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा जनभावना को देखते हुए गैरसैण में भूमि की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबन्ध लगाते हुए निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाये गये वहीं भाजपा की वर्तमान सरकार ने गैरसैण में जमीनों की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक हटाकर राज्य निर्माण की जनभावना को आहत करने का काम किया है।

भाजपा सरकार ने अपने इस जन विरोधी निर्णय से भविष्य में गैरसैण को राज्य की राजधानी बनाने के सपने को गृहण लगा दिया है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इस निर्णय का विरोध करती है तथा जनभावनाओं के अनुरूप मांग करती है कि गैरसैंण में पूर्व में लागू भू कानून को यथावत रखा जाय अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेगी। 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पीसीसी सदस्य राजेश चमोली, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, किशन कुमार वर्मा, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, रेणु नेगी, आनन्द त्यागी, प्रवीण त्यागी, नागेश रतूड़ी, अल्पसंख्यक के ताहिर अली, महेश जोशी, देवेन्द्र सती, भरत शर्मा, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, सीताराम नौटियाल, सुलेमान अली, राहुल पुण्डीर, मंजुला तोमर, अमित गोदियाल, एडवोकेट विनोद कुमार, मोहन काला, पार्षद अर्जुन सोनकर, आर.एस. रतूड़ी, पुष्पा पंवार, अन्नू बिष्ट, अनुराधा तिवारी, कुल्दीप चैधरी, दिनेश कौशल, सौरभ सिंह राजपूत, दीपक पंवार, अभय दीपक, आदित्य कृष्ण पण्डित, राजकुमार यादव, ललित थपलियाल, कृष्णपाल सिंह, नौशाद चैधरी, मंजू, संतोष सैनी, उदयवीर मल्ल, ललित भद्री, प्रणीता बडोनी, संजय शर्मा, आकाश राणा, सतीश सैनी, अरूण शर्मा, राजीव पंुज, राजेन्द्र चैहान, राजेश डोगरा, सरोज शर्माआदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »