UTTARAKHAND

केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू ग्लेशियर टूटा, यात्रा मार्ग बाधित—राहत कार्य जारी

केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक थारू ग्लेशियर टूट गया। इस दौरान यहां यात्रा तैयारियों में मजदूर और कर्मचारी लगे थे। ग्लेशियर टूटने से यहां आवाजाही में चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि अभी तक जानहानि की कोई सूचना नहीं है।

थारू ग्लेशियर टूटने से मार्ग फिलहाल बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि मौके पर बर्फ के ऊपर से होकर किसी तरह आवागमन किया जा रहा है, जिससे जोखिम भी बना हुआ है।

डीडीएमए के अनुसार मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए टीमें जुटी हुई हैं और शीघ्र ही पैदल मार्ग को खोल दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »