UTTARAKHAND

देहरादून के पॉश इलाके में महिला समेत दो की संदिग्ध मौत, नहर में मिली दोनों की लाशें, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून के पॉश इलाके में महिला समेत दो की संदिग्ध मौत, नहर में मिली दोनों की लाशें, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून: थाना बसंत बिहार के अंतर्गत चाय बागान के नहर में महिला-पुरूष की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने खबर से इलाके में सनसनी फैली है.. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि सुसाइड केस लग रहा हैं.हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हैं.अभी मौत के अन्य पहलुओं पर जांच-पड़ताल जारी.. जानकारी के अनुसार चाय बागान के कारखाना चौक कुछ कदम आगे परवल-अम्बिवाला जाने वाले रास्ते में नहर पर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला पुरुष की लाश मिलने से इलाके के सनसनी फैल गई. देखते-देखते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई.. पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक शादीशुदा महिला और पुरूष मॉर्निंग वॉक के बहाने अक्सर मिला करते थे. आज सुबह भी दोनों वॉक पर निकले थे.. इसके बाद लगभग 11:30 के आसपास उन दोनों की लाश सड़क किनारे नहर पर पाई गई. स्थानीय लोगों ने अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका भी जताई.. मृतक महिला पितांबरपुर की बताई जा रही है जिसके पति सहित तीन बच्चे हैं.. हालांकि मृतक पुरुष की पहचान नहीं हो सकी है..फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर मौत के कारणों को तलाश रही हैं..

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »