नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का लोकार्पण
नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा की उपस्थिति में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का लोकार्पण किया गया।

अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित यह मीडिया सेंटर पत्रकारों को आधुनिक कार्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, नीतिगत निर्णयों एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं के त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी संप्रेषण का सशक्त माध्यम बनेगा।
यह मीडिया सेंटर सरकार और मीडिया के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाते हुए जनहित से जुड़ी सूचनाओं के समयबद्ध प्रसार में नई दिशा प्रदान करेगा।

