देहरादून। उत्तराखंड शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं, विभाग के 16 अपर सहायक अभियंताओं (सिविल) को पदोन्नत कर सहायक अभियंता बनाया गया है। यह आदेश 30 जून 2026 को तत्काल प्रभाव से जारी किए गए।
तबादला सूची में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं पदोन्नत अभियंताओं को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।




