Uttar Pradesh

दूल्हा शादी करने से भाग रहा था, दुल्हन ने 20 किमी किया पीछा, पकड़ा और रचाई शादी

उत्तर प्रदेश : यह खबर उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले की है। जहाँ एक दुल्हन को जब पता चला कि जिस दूल्हे का उसका पूरा परिवार और समाज के लोग इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए मंडप सजा है और सारी तैयारियां पूरी हो गयी हैं, वो बारात से भागने के फिराक में है। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे का लगभग 20 किमी तक पीछा करके पकड़ा और फिर पास के मंदिर में ही शादी रचाई।

मिल रही जानकारी के अनुसार एक तरफ दुल्हन सोलह सिंगार कर बरात के आने का इंतजार कर रही थी। पूरा मामला ये कि, युवती और युवक बीच बीते लगभग ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूल्हा मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है। दोनों ने शादी करने का भी मन बनाया। दोनों की रजामंदी से शादी की तारीख भी तय हो गई थी।

इसी रविवार को एक पास के मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी कराने के लिए सभी तैयारियां भी की गई। एक तरफ युवती सोलह सिंगार कर दुल्हन बनकर मंडप में दूल्हे का इंतजार कर रही थी लेकिन इसी दौरान प्रेमिका किसी बात को लेकर शादी करने का इरादा बदल गया और युवती के साथ शादी करने से इनकार करने लगा।

दूल्हे के भागने की भनक जब दुल्हन को लगी तो दुल्हन ने अपने प्रेमी को फोन किया। इसके बाद युवक बहाने बनाने लगा और कहने लगा कि वह अपनी मां को लेने के लिए बदायूं जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »