जिला मजिस्ट्रेट एडिशनल नोडल अफसर के रूप में उन राज्यों के नोडल अधिकारी से करें समन्वय स्थापित
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए देशभर के अन्य राज्यों में फंसे लोगों को अपने राज्य में वापस लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय आवागमन के लिए निर्धारित एसओपी( स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर) में कुछ बिन्दुओं को शामिल किया है। मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी जिला मजिस्ट्रेटों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने निर्देशित किया कि फंसे हुए लोगों को अपने जिलों में सड़क मार्ग से लाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट एडिशनल नोडल अफसर के रूप में उन राज्यों के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करेंगे, जहां उनके जिलों के निवासी फंसे हैं।
जिला मजिस्ट्रेटों को उत्तराखंड जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों में फंसे हुए लोगों को लाने के लिए निगम की बसों को भेजने के लिए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक तथा नोडल अफसर से समन्वय बनाएंगे।
इसके साथ ही जिलाधिकारियों को अपने जिलों के निवासियों को जिलों तक लाने के लिए और भी जिम्मेदारियां व अधिकार दिए गए हैं।