UTTARAKHANDweather

फिर बदला मौसम का मिजाज गंगोत्री धाम और हर्षिल घाटी में बर्फबारी

देवभूमि मीडिया ब्यूरो —  बता दें कि मौसम के बदले मिजाज के साथ गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। उधर, यमुनोत्री धाम में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। 

गंगोत्री धाम के साथ हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। वहीं टकनौर क्षेत्रके ग्राम रैथल में भी हल्की बर्फ गिरी। तो उधर, यमुनोत्री धाम में दोपहर बाद सीजन की पहली बर्फबारी हुई जिससे बड़कोट तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद ठंडी हवा के साथ कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। 

तो वहीं, मुनस्यारी में माइनस चार डिग्री तापमान पहुंच गया है।उधर, चकराता में न्यूनतम तापमान – 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »