गढ़वाल आईजी अजय रौतेला को कुमाऊं मंडल का चार्ज देने की संभावना
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को गढ़वाल का आईजी बनाए जाने की संभावना है। गढ़वाल के वर्तमान आईजी अजय रौतेला को कुमाऊँ मंडल का चार्ज सौंपा जा सकता है। कुमायूं मंडल के डी आई जी जगत राम जोशी इसी 30जून को सेवा निवृत हो रहे हैं । जबकि अभिनव कुमार इसी साल केंद्र से प्रतिनियुक्ति से वापस उत्तराखंड वापस आए हैं।
1997 बैच के तेज़ तर्रार और साफ छवि के आईपीएस अभिनव कुमार देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। अभिनव कुमार को अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर समन्वय के लिए जाना जाता है। उत्तराखंड से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जानेे के बाद आईटीबीपी में तैनात रहे।