


देहरादून : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार को ओ.एन.जी.सी. ऑडिटोरियम देहरादून में हेमवती नन्दन बहुगुणा जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं ऑल इण्डिया सोसाईटी ऑफ एजुकेशन द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व. श्री हेमवती नन्दन बहुगुणा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जीवन में कितने भी उतार चढ़ाव आए हों, उन्होंने कभी परिस्थितियों के साथ कभी समझौता नहीं किया। वे अपने नैतिक मूल्यों, सिद्वान्तों एवं आदर्शों पर अडिग रहे। उनके विचार हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
Sign in to your account

