DEHRADUNUTTARAKHAND

एसबीआई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, बैंक बंद

देवभूमि मीडिया ब्यूरो । मसूरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बैंक को बंद कर दिया गया है। वहीं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने का आग्रह किया गया है। इसी के साथ मसूरी में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक देना शुरू कर दिया है।
वहीं, दूसरी ओर मसूरी के बूचड़खाने में एक ही परिवार के 3 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित में से एक की शादी आज थी। उसकी बारात सहारनपुर के पास गांव में जानी थी। लेकिन कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशासन ने दी गई अनुमति को रद्द कर दिया और इसके बाद उसकी शादी को रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि दूल्हा, दूल्हे का भाई और बहनोई की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद घर में मायूसी छा गई।

वहीं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित मरीजों के संपर्क में आये सभी लोगों को टेस्ट कराने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं, क्षेत्र में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने कहा कि अगर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में किया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »