UttarakhandUTTARAKHAND

पहाड़ के रूटों पर आज से चलेंगी बसें

देवभूमि मीडिया ब्यूरो। उत्तराखंड के पर्वतीय रूटों पर आज से बसों का संचालन शुरू हो जायेगा। लगभग सभी रूटों पर बसों का संचालन होगा। खास बात यह है कि पुराने किराये पर ही यात्री बसों में सफर कर सकेंगे।

अंतरराज्यीय सार्वजनिक वाहनों का संचालन 100 प्रतिशत सवारी के साथ करने की छूट मिलने के बाद परिवहन व्यवसायियों ने बसें संचालित करने का निर्णय लिया है।

करीब डेढ़ माह से खड़ी पर्वतीय रूटों की बसों के पहिये सोमवार से घूमेंगे। तड़के 4 बजे से विभिन्न रूटों पर बसें संचालित होनी शुरू हो जाएंगी। दो मई से पहाड़ी रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया था।

टीजीएमओसी के अध्यक्ष जितेन्द्र नेगी ने बताया कि सोमवार से पर्वतीय रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा।ऋषिकेश से उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, श्रीनगर समेत तीन दर्जन से अधिक रूटों पर प्रतिदिन सौ से अधिक बस सेवाएं संचालित होती है। पहले दिन 10 फीसदी बसों का ही संचालन किया जायेगा। सवारियां बढ़ने पर अधिक बसें चलाई जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »