UTTARAKHAND

ऋषिकेश- पशुलोक बैराज में 2 अज्ञात शव बरामद

ऋषिकेश : आज थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से HC अर्जुन पंवार के हमराह SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग के दौरान देखा गया कि बैराज के चैनल में 02 शव फंसे हुए है। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों शवों को बैराज से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

उक्त दोनों शव पुरुष के है जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष एवं 15 से 20 दिन पूर्व डूबे हुए प्रतीत हो रहे है। नजदीकी थानों व पूर्व में डूबे व्यक्तियों के परिजनों को शिनाख्त के लिए सूचित कर दिया गया है।

SDRF टीम का विवरण:-

1. हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह

2. CT बलबीर सिंह

3. CT रमेश भट्ट

4. CT विजय खरोला

5. CT रजत तोमर

6. उपनल कर्मी राहुल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »