COVID -19UTTARAKHAND

उत्तराखंड में 52 नये कोरोना संक्रमित मरीज, अब तक 401 हो गई संख्या

राज्य में इस समय कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसों की संख्या 330

देवभूमि मीडिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 52 नये रोगी सामने आए हैं। मंगलवार को टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिले में कोरोना संक्रमण के 14-14 तथा नैनीताल जिला में दस मामले सामने आए।  हरिद्वार में सरकारी अस्पताल की एक स्टाफ नर्स की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार हरिद्वार जिला का 9 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया। यह बच्चा मुंबई से ट्रेन से आया है। 
 उत्तराखंड में कोविड-19 अपडेट 26 मई,2020
राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 401 केस हो गए। हालांकि इनमें से 64 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में इस समय कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसों की संख्या 330 है। 
राज्य में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों में अधिकतर राज्य में बाहर से आए लोग हैं। पिथौराागढ़, टिहरी गढ़वाल जिला में कोरोना संक्रमित पाए गए सभी 28 लोग पंजाब, महाराष्ट्र, नई दिल्ली व चंडीगढ़ राज्यों से यात्रा करके आए हैं। नैनीताल में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, ये सभी नई दिल्ली से आए हैं। 
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का पिछले सात दिन का डबलिंग रेट 3.84 दिन हो गया है। जबकि राज्य में कुल जांचें गए सैंपलों में 2.14 फीसदी पॉजिटिव पाए गए। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमित रोगियों की रिकवरी दर 16 फीसदी हो गई है। 

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »