नैनीताल जिला में सवा अरब की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे सीएम
दूरदराज के इलाकों के लोग पोस्टकार्ड के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत गुरुवार को नैनीताल जिले में लगभग सवा अरब की योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में विभिन्न विभाग मुख्यमंत्री के समक्ष जनकल्याण की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण देंगे। यह कार्यक्रम हल्द्वानी शहर के मधुबन वैंकेट हाल मे आयोजित किया जाना है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन में स्वास्थ्य, आवास,पोस्ट कार्ड गवर्नेंस, विद्यालयी शिक्षा, ग्राम्य विकास नैनीझील संवर्धन मे अभिनव पहल करते हुये कई जन उपयोगी कार्यक्रमों को धरातल पर उतारा गया हैै। डीएम ने जिले में आम आदमी तक पहुंच के लिए पोस्टकार्ड गर्वेनेंस की व्यवस्था की है, जो जिला प्रशासन की अभिनव पहल है। दूरदराज के इलाकों के लोग पोस्टकार्ड के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे। लाभार्थी को यह सुविधा निशुल्क दी जा रही है, जिससे समय,श्रम व किराये की बचत हो रही है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि गुरुवार को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री रावत एक अरब, तेरह करोड़, बयालिस लाख की योजनाओें का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।