UTTARAKHAND

देहरादून में गूंजा पहाड़ का एकता संदेश: “अपणु पहाड़, अपणी संस्कृति” कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

देहरादून में गूंजा पहाड़ का एकता संदेश, अपणु पहाड़ अपणी संस्कृति कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब देहरादून। अपणु पहाड़ अपणी संस्कृति कार्यक्रम में रविवार को भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस भव्य आयोजन में प्रदेशभर से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के संरक्षक राजू भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि चारों धामों की पवित्र भूमि से जुड़े सभी पहाड़ी लोग एक हैं और उनकी एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जो भी इस एकता को तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पहाड़ की पहचान उसकी संस्कृति, आपसी भाईचारे और एकजुटता में है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। हम सब पहाड़ी एक हैं और इस ताकत को हमें देहरादून की धरती पर दिखाना है, उन्होंने कहा।

इस दौरान पारंपरिक लोकगीतों, नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की झलक पेश की, जिससे पूरा वातावरण पहाड़ी रंग में रंग गया।

कार्यक्रम में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जो इस बात का संकेत है कि नई पीढ़ी भी अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ी हुई है। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल संस्कृति को सहेजने का माध्यम हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। राजेन्द्र भण्डारी

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »