UTTARAKHAND

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे ऋषिकेश

23 को जाएंगे अपने गांव घीड़ी
देवभूूूमि  मीडिया ब्यूरो
देहरादून । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बृहस्पतिवार देर शाम पौने आठ बजे तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे। जहां वे मुनिकीरेती, स्वार्गाश्रम क्षेत्र स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पूर्व उनके आश्रम पहुंचने पर आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि की अगुवाई में ऋषिकुमारों ने एनएसए डोभाल का मंत्रोचारण के साथ स्वागत किया।
एनएसए अजीत डोभाल पत्नी अनु डोभाल के साथ नई दिल्ली से सड़क मार्ग से यहां निजी दौरे पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि आश्रम में रात्रि विश्राम के बाद वे शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पौड़ी जिले के कोट ब्लाक स्थित घीड़ी गांव का रुख करेंगे। चूंकि उनका यह दौरा गुप्त रखा गया था, इसलिए पुलिस या प्रशासन के किसी अधिकारी ने उनके आने-जाने की कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी। जबकि उनके आगमन से पूर्व टिहरी, पौड़ी और देहरादून की पुलिस विभिन्न नाकों पर मुस्तैद दिखी।
आश्रम के आस-पास भी पुलिस की व्यवस्थाएं चाक-चैबंद थीं। घाट पर भी हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही थी। बृहस्पतिवार शाम उनके यहां पहुंचने पर स्वार्गाश्रम स्थित परमार्थ घाट पर उनके गंगा आरती में शामिल होने का कार्यक्रम बताया जा रहा था। इसके लिए आश्रम की ओर से तैयारी भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन वे गंगा आरती के समय तक नहीं पहुंच पाए। डोभाल करीब 7.45 पर आश्रम पहुंचे। जहां से वे सीधे आश्रम में प्रवेश कर गए। इसके बाद आश्रम के गेट को बंद कर दिया गया। औपचारिक स्वागत कार्यक्रम के बाद उन्होंने आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि के साथ बातचीत की। इस दौरान एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी, आईजी इंटेलिजेंस एपी सुमन आदि अधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »