मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में NIT उत्तराखंड के लिए की गई 909.85 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एनआईटी उत्तराखंड के स्थाई परिसर की स्थापना के लिए संशोधित लागत अनुमान (आरसीई) के 909.85 करोड़ की लागत के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में एनआईटी उत्तराखंड की स्थापना के लिए 909.85 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 909.85 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत में से श्रीनगर के पास सुमाड़ी, पौड़ी गढ़वाल में स्थाई कैंपस के लिए 831.04 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं।
https://www.facebook.com/DrRPNishank/posts/1819296504874836
Contents
मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में NIT उत्तराखंड के लिए की गई 909.85 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान देवभूमि मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एनआईटी उत्तराखंड के स्थाई परिसर की स्थापना के लिए संशोधित लागत अनुमान (आरसीई) के 909.85 करोड़ की लागत के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में एनआईटी उत्तराखंड की स्थापना के लिए 909.85 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 909.85 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत में से श्रीनगर के पास सुमाड़ी, पौड़ी गढ़वाल में स्थाई कैंपस के लिए 831.04 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। स्थायी परिसर में निर्माण के लिए प्रस्तावित प्लिंथ क्षेत्र लगभग 90,450 वर्गमीटर है,ताकि अत्याधुनिक अनुसंधानों के लिए तमाम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसके अलावा श्रीनगर गढ़वाल में मौजूदा अस्थायी परिसर में हॉस्टल, लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स और प्रयोगशालाओं जैसी सुविधाओं के उन्नयन के लिए 78.81 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।आईटीआई और रेशम फार्म भूमि हाल ही में उत्तराखंड राज्य सरकार ने संस्थान को हस्तांतरित की है। भविष्य में, श्रीनगर गढ़वाल में परिसर का उपयोग हिमालय के पर्यावरणीय स्थिरता केंद्र के रूप में किया जाएगा।बुनियादी ढांचे का उपयोग अतिरिक्त पीजी पाठ्यक्रमों जैसे कि एमबीए, एमएससी, आदि के संचालन के लिए भी किया जाएगा और अन्य महत्वपूर्ण संस्थागत गतिविधियां जैसे प्लेसमेंट ड्राइव, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सम्मेलन, कार्यशालाएं आदि के लिए किया जाएगा।



