UTTARAKHANDweather

मौसम अपडेट : उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज से लू की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने से मैदानी क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के साथ ही पर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।

दून में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर प्रदेश में मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार नहीं है।

इसके साथ ही आज से मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »