CRIME

झाझरा में पैदल घर जा रही बुजुर्ग महिला को बेकाबू ट्रक ने कुचला, मौत

फिजियोथेरेपी कराने के बाद अपने घर लौट रही थी मृतक महिला 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 
देहरादून : प्रेमनगर के पास मुख्य मार्ग झाझरा में राह चलती एक महिला को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमनगर पुलिस के अनुसार महिला की पहचान राधा देवी उम्र करीब 65 वर्ष पत्नी रामेश्वर प्रसाद निवासी साई विहार के रूप में की है।
प्रेमनगर पुलिस ने बताया कि राधा देवी को झाझरा में  एक तेज़ गति चल रहे ट्रक ने कुचल दिया जब वह फिजियोथेरेपी कराने के बाद अपने घर लौट रही थी। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही महिला पेट्रोल पंप के पास आई इसी बीच  सामने से आते एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। महिला को कुचलने के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक वहीं छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने महिला के रिश्तेदारों को सूचना दी है। पुलिस को बताया गया है कि महिला के पति अपने काम से टिहरी गए हुए हैं। जबकि उनका एक बेटा सऊदी अरब और दूसरा अमेरिका में है। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी मसूरी में हुई है। उन्हें भी सूचना कर दी गई है।  पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »