EXCLUSIVE

सबसे अधिक तीर्थयात्रियों ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन।

चारधाम यात्रा में इस बार दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकॉर्ड बन सकता है। सात दिन के भीतर ही दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए हैं। जबकि यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुताबिक चारधाम यात्रा में दो लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक 77,656 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए। जबकि गंगोत्री धाम में 49215, यमुनोत्री धाम में 46405 और बदरीनाथ धाम में 30773 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा पर आने के लिए 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए कॉल सेंटर बनाया गया है। जहां पर टोल फ्री नंबर 1364 (अन्य राज्यों से 01351364) के माध्यम से यात्रियों को चार धाम यात्रा व पंजीकरण की पूर्ण जानकारी दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »