हर की पैड़ी पर अचानक जल स्तर बढ़ जाने के कारण भगदड़ हो जाने और इस भगदड़ में 15-20 लोगों के गंगा में डूब जाने की सूचना
आपदा प्रबंधन की तैयारी को परखने के लिए प्रदेश भर में की गई मॉक ड्रिल के तहत हरिद्वार में हर की पैड़ी पर भी राहत बचाव दलों ने मॉक ड्रिल की। यहां रोशनाबाद स्थित आपदा कंट्रोल रूम से हर की पैड़ी पर अचानक जल स्तर बढ़ जाने के कारण भगदड़ हो जाने और इस भगदड़ में 15-20 लोगों के गंगा में डूब जाने की सूचना फ्लैश की गई। जिसके बाद क्विक रिस्पांस करते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और मेडिकल की टीमों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवानों ने राफ्टिंग बोट के जरिए गंगा में बह रहे लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें निकाला। और मेडिकल की टीम ने तत्काल प्रभावित लोगों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके लिए प्रशासन ने ऋषिकुल मैदान में स्टेजिंग एरिया बनाया।



