UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगणों ने दी मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को जन्मदिन की शुभकामनायें

मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह के कार्यकाल की यह थी अंतिम कैबिनेट बैठक

देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह को उनके जन्म दिन की बधाई दी है। बुधवार को सचिवालय में कैबिनेट बैठक के पश्चात इस माह के अन्त में सेवा निवृत्त हो रहे मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह के कार्यकाल की यह अंतिम कैबिनेट बैठक थी।
आज उनका जन्म दिन भी है। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगणों द्वारा उनके कार्यों एवं सबको साथ लेकर चलने की कार्यकुशलता की सराहना की सभी ने श्री सिंह को कुशल, कर्मठ व योग्य प्रशासक बताते हुए उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलमय कामना की।
इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने उत्तराखंड में अपने कार्यकाल के अनुभवों को मंत्रिमडल के समक्ष साझा करते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित राज्य मंत्रिमडल के सदस्यों और अधिकारियों व कर्मचारियों का बहुत सहयोग मिला, उन्होंने भी सभी को शुभकामनायें प्रेषित की।  

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »