UTTARAKHAND

हर्ष फायरिंग करते हुए सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना पड़ा भारी, एक आरोपी गिरफ्तार

हर्ष फायरिंग करते हुए सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना पड़ा भारी

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक पिस्टल बरामद।

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर में मुरारी नाम के एक व्यक्ति को अपनी परिचित एक महिला से लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करा कर वीडियो सोशल मीडिया पर डालना भारी पड़ गया है। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मुरारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा मुरारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जिसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और पिस्टल का लाइसेंस भी बरामद कर लिया है।

 

बता दे की दीपावली की रात प्रेम नगर निवासी मुरारी नाम के एक व्यक्ति के द्वारा अपनी परिचित एक महिला से अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कराई गई थी।

इस हर्ष फायरिंग का मुरारी के द्वारा एक वीडियो भी बनाया गया था। इस विडियो को मुरारी ने अपने स्टेटस पर लगाया था। जो वायरल होने के बाद मुरारी को भारी पड़ गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मुरारी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मुरारी को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और पिस्टल का लाइसेंस भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के द्वारा मुरारी के लाइसेंस को निरस्त करने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आज गुरुवार को करीब 4:00 बजे प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »