DEHRADUNUttarakhandweather

कैंपटी के पास दो जगह से धंसा NH का बड़ा हिस्सा, सड़क पर पड़ीं दरारें

कैंपटी के पास दो जगह से धंसा NH का बड़ा हिस्सा, सड़क पर पड़ीं दरारें

मसूरी : कैंपटी पेट्रोल पंप के पास करीब 30 मीटर और कैंपटी रोड स्थित संतुरा देवी मंदिर के पास हाईवे का 20 मीटर धंस गया। त्यूणी-चकराता-मसूरी- बाटाघाट- मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 ए कैंपटी के पास दो जगह से टूटकर गिर गया। हाईवे धंसने से रास्ता संकरा हो गया है। साथ ही कई जगह पर दरारें भी पड़ीं हैं। स्थानीय लोगों ने शीघ्र एनएच की मरम्मत कराने की मांग उठाई है।

देहरादून : अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, अब नंदा गौरा योजना के आवेदन में मिलेगी रसीद

जानकारी के अनुसार, कैंपटी पेट्रोल पंप के पास करीब 30 मीटर और कैंपटी रोड स्थित संतुरा देवी मंदिर के पास हाईवे का 20 मीटर हिस्सा धंस गया।

कैंपटी के सिया गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि एनएच पर बने अधिकांश कलवर्ट बंद हैं, जिससे बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है। एनएच पर कई जगह मोटी दरारें पड़ गई हैं।बारिश होने पर एनएच को और नुकसान हो सकता है, जिससे यमुनोत्री धाम की यात्रा मसूरी, कैंपटी मार्ग से प्रभावित हो सकती है।

एनएच 707 ए के एई अनिल कुमार बिष्ट ने बताया कि बारिश के कारण दो जगह से हाईावे क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन मौके पर सड़क के बाहर की तरफ सुरक्षा की दृष्टि से पत्थर लगा दिए गए। बताया कि राजमार्ग पर दरारें पूर्व में आ गई थीं, लेकिन बारिश के कारण बड़ा पुश्ता गिर गया। इसे जल्द ही ठीक करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »