NATIONAL

चुनावों अब कितना खर्च कर पाएंगे प्रत्याशी यहां जानिए …..किस राज्य में क्या है चुनाव खर्च की सीमा

बिहार विधानसभा चुनावों के बीच चुनाव खर्च की सीमा बढ़ी

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में 77 लाख रुपये तक व्यय की सीमा तय 

बड़े राज्यों में उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में अधिकतम 77 लाख रुपये, जबकि छोटे राज्यों में यह सीमा 59.40 लाख रुपये तक तय

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 
नई दिल्ली : बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच सरकार ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के व्यय की सीमा बढ़ा दी है। सरकार के अनुसार, चुनाव खर्च की सीमा में यह बदलाव मतदाताओं की संख्या् में बढ़ोतरी, मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ देश में मुद्रास्फी‍ति की दर बढ़ने के कारण की गई है।
चुनाव आयोग के अनुसार अब बड़े राज्यों में उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में अधिकतम 77 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे जबकि छोटे राज्यों में यह सीमा 59.40 लाख रुपये तक तय की गई है।
गौरतलब हो कि इससे पहले बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च की सीमा पहले 28 लाख रुपये थी, अब इसे बढ़ाकर 28.8 लाख रुपये कर दी गई है। बिहार चुनाव में जारी की गई यह नई सीमा लागू होगी, जिससे उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
वहीं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड आदि राज्यों में लोकसभा चुनाव में 77 लाख रुपये तक व्यय की सीमा तय की गई है।
जबकि कुछ क्षेत्रों को छोड़कर राज्य विधानसभा चुनाव में उम्मीददवार 30.80 लाख रुपये तक का खर्च कर सकेंगे। अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्कियम, त्रिपुरा और पुडुचेरी में यह सीमा 22 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »