POLITICS

किशोर उपाध्‍याय भाजपा में शामिल।

उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन्हें पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में सभी पदों से हटा दिया गया था।
इसके बाद किशोर उपाध्‍याय आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी उन्हें टिहरी सीट से उम्मीदवार बना सकती है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया। माना जा रहा कि पार्टी उन्हें टिहरी से टिकट दे सकती है। कांग्रेस ने हाल में ही उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। तब से ही उनके भाजपा में जाने की चर्चा होती आ रही थी। आज सुबह कांग्रेस ने उन्‍हें छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »