
किसानों के मुद्दे पर संयम बरते विपक्ष, सरकार किसानों के साथः कौशिक
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि लखीमपुर में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए,लेकिन विपक्ष को इसमें संयम बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मामले में यूपी सरकार संजीदगी से कार्य कर रही है और एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ़्तारी, जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी का गठन, मृतक किसानों के परिजनों को 45 लाख,प्रति परिवार को सरकारी नौकरी तथा घायलों को 10 लाख देने पर सहमति बनी है।
Leave a Comment


