ओमान में मौजूद भारतीय दूतावास ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि ओमान के तट के नज़दीक एक भारतीय झंडे वाले जहाज़ का इंजन फ़ेल हुआ जिस पर सवार 11 लोगों को बचाया गया है।
भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, “मिशन को ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज वाले जहाज़ विराट-1 से जुड़ी एक घटना की जानकारी मिली है। जहाज़ पर चालक दल के 14 भारतीय सवार थे। इनमें से 11 को बचा लिया गया है।”
कुछ देर बाद भारतीय दूतावास ने लिखा, ”एक बेहतरीन और निरंतर बचाव अभियान के ज़रिये एमएससी विराट-1 के 14 चालक दल के सदस्यों में से 11 को बचा लिया गया है। उन्हें एमवी जबल अली-9 पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।”
”बाकी चालक दल के सदस्यों को बचाने का अभियान भी जारी है और इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है।”

