देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला में हिंदू युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की है।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

