COVID -19UTTARAKHAND

उत्तराखंड में 37 नये कोरोना संक्रमित मिले, 88 रोगी स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज

राज्य में कोरोना संक्रमण का पिछले सात दिन का डबलिंग रेट 57.56 दिन

देवभूमि मीडिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में कोविड-19 के रोगियों का रिकवरी रेट 80.60 फीसदी पहुंच गया। राज्य में कोरोना के नये संक्रमित रोगी मिलने की तुलना में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। साथ ही, राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसों की संख्या घट रही है। राज्य में इस समय कोविड-19 के 510 एक्टिव केस हैं।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 2984 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इनमें से 2405 रोगी स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। गुरुवार को जहां कोरोना संक्रमण के 37 नये मामले मिले, वहीं 88 लोगों को टीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी मिली।
राज्य में कोरोना संक्रमण का पिछले सात दिन का डबलिंग रेट 57.56 दिन है। वहीं राज्य में अभ तक जांचे गे कुल सैंपलों का मात्र 4.68 फीसदी ही कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। गुरुवार को मिले नये कोरोना संक्रमितों में सबसे ज्यादा 17 नैनीताल जिला,16 ऊधम सिंह नगर तथा एक-एक मामला अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी तथा पिथौरागढ़ जिला से है। रिपोर्ट के अनुसार, राजकीय दून मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमित 72 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई, लेकिन मृत्यु की वजह कोरोना संक्रमण नहीं है। 

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »