सीएम पुष्कर धामी और मंत्री धन सिंह रावत को लेकर बोल दी ये बड़ी बात
मॉडल स्कूल की छात्रा वैष्णवी डिमरी ने मंच के पीछे की हकीकत भी सामने रख दी
पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में ‘नए उत्तराखंड’ की तस्वीर दिखी, लेकिन बीआर मॉडल स्कूल की छात्रा वैष्णवी डिमरी ने मंच के पीछे की हकीकत भी सामने रख दी।
3 घंटे तक धूप में बैठे बच्चे, न खाने की व्यवस्था, न पीने के पानी का इंतजाम। जब छात्रा ने हिम्मत दिखाकर मुख्यमंत्री से सीधे सवाल किया तो एक बड़ा सवाल भी छोड़ गई- “अगर सरकार से ही अपनी समस्या नहीं कहेंगे, तो फिर किससे कहेंगे?
कार्यक्रम सफल था या नहीं, यह अलग बात है, लेकिन एक छात्रा ने बता दिया कि लोकतंत्र में सवाल पूछना अभी भी ज़िंदा है।

