DEHRADUNUttarakhandUTTARAKHAND

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी की उत्तराखंड को दी एक और सौगात

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि उत्तराखंड को एक और सौगात दी है। इस वर्ष जुलाई से रेलवे काठगोदाम-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। देहरादून-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रैन 29 मई से शुरू होने जा रही है। दोनों ट्रेनों से सुबह दिल्ली जाकर शाम तक लौटा जा सकता है।

वंदे भारत एक्सप्रेस से विभिन्न शहरों को जोड़ा जा रहा है। पीएम मोदी के देवभूमि उत्तराखंड को एक समृद्ध प्रदेश बनाने की ओर इसे एक ओर सौगात भी कहा जा रहा है। जहाँ एक तरफ हल्द्वानी ओर देहरादून से दिल्ली का सफर में काफी कम समय लगेगा।

वहीं इससे उत्तराखंड में व्यापार और पर्यटन में भी काफ़ी इज़ाफ़ा होगा। मुरादाबाद रेल मंडल से इसके लिए सुझाव भी मांगा गया है। वर्तमान में देहरादून से दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 5.55 घंटे और काठगोदाम से दिल्ली 6.40 घंटे में पहुंचती है। वंदे भारत इससे कम समय लेगी।

बता दें कि, वंदे भारत पूरी तरह से देश में निर्मित है। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी, वैक्यूम आधारित बायो टायलेट, आटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं।

पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी : 29 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देहरादून में देहरादून-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों ट्रेन सुबह 10 बजे से पहले दिल्ली पहुंचेंगी और रात 10 बजे तक अपने रवाना होने वाले स्टेशन तक लौट आएंगी। फिलहाल टाइम टेबल बनाने की कवायद चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »