DEHRADUNUTTARAKHAND

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, बस और कारों की टक्कर, महिला व बच्चे की मौत

देहरादून से एक धार्मिक कार्यक्रम से वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ट्रक, दो कार और बस में टक्कर हो गई। इस दौरान डंपर और ट्रैक्टर में आग लग गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुसुम निवासी बिजनौर के रूप में होना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

रविवार देर रात देहरादून से एक धार्मिक कार्यक्रम से वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ट्रक, दो कार और बस में टक्कर हो गई। इस दौरान डंपर और ट्रैक्टर में आग लग गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुसुम निवासी बिजनौर के रूप में होना बताया जा रहा है। वहीं, इस दौरान एक बच्चे की भी मौत हुई है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक, रायवाला से हरिद्वार की ओर जाने वाली लेन पर आगे चल रही एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे उसके पीछे चल रहा ट्रैक्टर कार से टकरा गया। इसके बाद ट्रैक्टर को भी एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कार में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार सवार दो लोग जिंदा जल गए हैं जिनमे एक महिला और बच्चा शामिल है। ट्रक में करीब 32 लोग सवार थे, जो छिटक कर इधर उधर गिर गए। वहीं, घायलों को हरिद्वार अस्पताल भेजा गया है।

घटना के दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर कर्मियों और पुलिस की मदद करते हुए रास्ता साफ कराने, वाहनों को हटाने और स्थिति को संभालने मे पूरा सहयोग किया।

फायर कर्मियों ने खुद आगे बढ़कर हाथों से ही वाहनों को हटाया और रास्ता बनाकर घटनास्थल तक पहुंचने का प्रयास किया। फायर कर्मियों की तत्परता और मेहनत से राहत एवं बचाव कार्य को आगे बढ़ाया जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »