गृहमंत्री पहुंचे धर्मनगरी, सीएम ने किया स्वागत, 427 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

गृहमंत्री पहुंचे धर्मनगरी, सीएम ने किया स्वागत, 427 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
हरिद्वार : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन किया।इसके बाद गृह मंत्री हरिद्वार रवाना हो गए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दौरे के दौरान हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। और यहां उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इसमें 312.31 करोड़ की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास, 115.09 करोड़ की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
प्रदेश सरकार की ओर से चार साल के कार्यकाल पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी लगाए जाएगी। धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता, सख्त नकलरोधी कानून, जबरन धर्मांतरण रोकथाम कानून, दंगारोधी कानून, भू-कानून, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का फैसला लिया है। इसकी झलक प्रदर्शनी में भी दिखेगी। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत सभी मंत्री व विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता रहेंगे। 4.15 घंटे हरिद्वार में रहेंगे
शाह शहर में करीब सवा चार घंटे रहेंगे। वैरागी द्वीप में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, जनसभा संबोधन और अन्य गतिविधियों के बीच वह निजी होटल में आयोजित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे।



