Uttar Pradesh

पूर्व CM कल्याण सिंह का हाल जानने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

लखनऊ : बीते 4 जुलाई से लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। रविवार दोपहर कल्याण सिंह का हाल जानने पीजीआई पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही है।

पीजीआई में भर्ती पूर्व सीएम कल्याण सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों और वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने संस्थान के डायरेक्टर आरके धीमान और वरिष्ठ चिकित्सकों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की बात कही है। मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »