UTTARAKHAND

BreakingNews:- राज्य सरकार ने जारी की एसओपी,एक हफ्ते और बढ़ा कोविड कर्फ्यू,

देवभूमि मीडिया ब्यूरो। उत्तराखंड राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। जिसके तहत प्रदेश में 10 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। हालांकि, इस दौरान राज्य सरकार ने कोई अतिरिक्त राहत नहीं दी है। ऐसे में जो नियम पिछले सप्ताह से लागू थे वही नियम इस सप्ताह भी लागू रहेंगे।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार पूर्व में जारी की एसओपी में जो व्यवस्थाएं की गई थी, उन्ही व्यवस्थाओं को यथावत रखा जाएगा। इन सबके अतिरिक्त पर्यटक स्थलों पर जाने वाले सैलानियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के साथ ही आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट या फिर वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगने की रिपोर्ट अनिवार्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »