UTTARAKHAND

हरीश रावत के ट्वीट पर घमासान, टूट गई भाषा की मर्यादा

भाजपाइयों पर ट्वीट करने वाले पूर्व सीएम रावत पर नाराज हुए उनके विरोधी

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 
देहरादून। योग दिवस के दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के योग करते फोटो को ‘रावत पूरे पांच साल’ हैशटेग के साथ ट्वीट करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की भाषा शैली एकदम आक्रामक हो गई। उन्होंने भाजपा पर व्यंग्य कसते हुए एक और ट्वीट किया, जिसके जवाब में अधिकतर लोगों ने ऐसी प्रतिक्रिया व्यक्त की, कि भाषा की सारी मर्यादाएं टूट गईं। 
अब आप स्वयं देख लीजिएगा कि पूर्व सीएम के किस ट्वीट पर उनके विरोधियों ने नाराजगी व्यक्त की। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरीश रावत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया को भी आप स्वयं ट्विटर पर देख सकते हैं। उत्तराखंड में राजनीति के दिग्गज पूर्व सीएम रावत अभी तक हल्के फुल्के अंदाज में भाजपा और उत्तराखंड सरकार पर तंज कसते रहे हैं, लेकिन सोमवार को किया गया ट्वीट उनकी भाषा शैली से अलग था, जो उनके विरोधियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।  

योग दिवस पर पूर्व सीएम रावत का मुख्यमंंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की फोटो के साथ किया गया ट्वीट- बहुत खूब, जम रहे हैं। लगे रहो- पूरे 5 साल। राजनीति के धुरंधर ही हरीश रावत के इस ट्विट का मतलब समझा सकते हैं। 

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »