HARIDWARUttarakhandUTTARAKHAND

हरिद्वार : खनन से भरे डम्पर ने तीन युवकों को कुचला, मौत, हंगामा, दूसरी बड़ी घटना

हरिद्वार :  लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी टायर फैक्ट्री के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक चालक ने बाइक सवारों को रौंद दिया जिससे तीनों की ही मौत हो गई।

गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया और पथराव भी किया। फिलहाल मौके पर भारी भीड़ जमा है और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुट गई है पुलिस ने मृतक तीनों लोगों के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

फिलहाल मामला संवेदनशील बना हुआ है क्योंकि गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया और कई वाहनों पर पथराव भी किया। जानकारी के मुताबिक मृतक तीनो लोग लक्सर के ही निवासी हैं जिनकी मौत हुई है ।

फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन लक्सर कोतवाली क्षेत्र में यह तीसरा हादसा है जिसमें लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »