UTTARAKHAND

पूर्व विधायक सरिता आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

देहरादून। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सरिता आर्य को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदस्यता ग्रहण कराई।
सरिता आर्य ने कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल होने के साफ संकेत दिए थे। भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबरों के बाद उन्होंने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में साफ तौर पर कहा था कि -अभी तो मैं कांग्रेस में हूं, आगे का पता नहीं। उन्होंने कहा था, लोकतंत्र है, हर कोई अपने लिए सोचने को स्वतंत्र है। भाजपा टिकट देगी तो चुनाव लड़ेंगी।  

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »