UTTARAKHAND

कस्बा झबरेड़ा में कन्फेक्शनरी एजेंसी एवं मोबाइल शाप की दुकान में लगी आग

फायर टीमों की सतर्कता से आसपास की दुकानों को जलने से बचाया

आज दिनांक 30 मार्च 2024 की प्रातः 5 बजे लगभग कस्बा झबरेड़ा में दुकानों में आग की सूचना पर थाना मंगलौर पर तैनात फायर यूनिट को तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना किया गया आग अत्यधिक होने के कारण फायर स्टेशन रुड़की से फायर यूनिट घटना स्थल पर पहुंची दोनों फायर यूनिटों द्वारा कड़ी मेहनत अथक प्रयास से उक्त आग को तत्काल ही काबू में कर लिया गया एवं आग को फैलने से भी रोका आसपास की दुकानों को जलने से सुरक्षित बचा लिया गया उक्त दुकान में प्लास्टिक पैकिंग होने के कारण वेंटीलेशन ना होने के कारण जहरीले धूएं में आग बुझाने में काफी कठिनाई का सामना भी करना पड़ा पास दीवार में हैमर एवं करोबार की सहायता से एक बड़ा सुराख किया गया एवं दो होज पाइप लाइन पाइपलाइन की सहायता से आग को दोनों तरफ से घेरकर पूर्ण रूप से बुझाया आग से मोबाइल शॉप में रखें मोबाइल उपकरण कुछ मोबाइल कुर्सियां मेज़ कन्फेक्शनरी का बहुत सारा सामान बिजली फिटिंग इनवर्टर आदि अन्य सामान जल गया है दुकान स्वामी द्वारा आग से लाखों का सामान जलना होना बताया है आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »