देहरादून : डॉ. हर्षवर्धन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की कार्यभार ग्रहण करते हुए अपने फेसबुक वाल में कहा 135 करोड़ देश वासियों सहित मेरे लिए यह बेहद सम्मान और गौरव के पल हैं जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मुझे सर्वसम्मति से कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष चुना। मेरे प्रति आप सभी के विश्वास और भरोसे के लिए भी मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं, भारत और सभी देशवासी भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि यह सम्मान हम सबको मिला है।
चुनाव के बाद कार्यकारी बोर्ड को संबोधित करते हुए मैंने कोरोना महामारी के दौरान प्रभावी उपायों के लिए वैश्विक प्रयासों और सहयोग पर जोर दिया। मैंने कहा कि सभी सदस्य देशों और साझा हित रखने वाले पक्षों के बीच निरंतर तालमेल से ही स्वास्थ्य सुधारों को मजबूत किया जा सकेगा। वहीं सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जरूरी है कि संसाधनों का अधिक उत्पादक, कुशल और लक्षित उपयोग किया जाना चाहिए।
WHO का कार्यकारी बोर्ड 34 तकनीकी रूप से योग्य सदस्यों से बना होता है। बोर्ड का मुख्य काम विश्व स्वास्थ्य सभा के निर्णयों और नीतियों को लागू करना है। साथ ही बोर्ड विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी दिशा निर्देशन करता है।
Sign in to your account
