POLITICSUTTARAKHAND

जिलाधिकारी ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

देवभूमि मीडिया ब्यूरो  — जिलाधिकारी सोनिका ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ड्यूटी में तैनात रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए।

बता दें कि जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सड़क ठीक करने के निर्देश दिए। नगर निगम को साफ सफाई और सैनिटाइजर, वन विभाग को हेलीपैड व निर्धारित रूट पर पेड़ों की लॉपिंग करने को निर्देशित किया।

उन्होंने कोविड की रोकथाम के मद्देनजर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। और यातायात पुलिस को रूट प्लान तैयार करने को कहा। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी नितिश मणी त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन डॉ. एसके बरनवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »